{"_id":"59c567714f1c1b24688b5f19","slug":"31506109297-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रतियोगिता के माध्यम से जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रतियोगिता के माध्यम से जगाई स्वच्छता की अलख
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को मद्देनजर सफाई ही सेवा के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम के आठवें दिन शुक्रवार को कैडेट्स में पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रांगण में परियोजना बनाने की प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक परियोजना के माध्यम से लोगों को स्वच्छता की सीख दी।
इस अवसर पर कंपनी कमांडर व प्राचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक ऐसी योजना है, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की जा सकती है। कहा कि भारत स्वच्छ रहेगा तो स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि बगैर जन-जागरूकता के इस मिशन को पूरा नही किया जा सकता। इसको ध्यान के रखते हुए सरकार ने कई सेलिब्रेटियों को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया ताकि ये लोग जनता को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक कर सकें। इस मौके पर सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार वीर बहादुर, केसर सिंह, मान बहादुर, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, एच शर्मा आदि रहे।