फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा ने लगवाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

भाजपा ने लगवाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Thu, 21 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने लगवाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
मुगलसराय । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन नगर स्थित सुभाष पार्क में किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कार्यकार्ताओं ने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. विश्ननाथ चौहान ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका किरण शर्मा ने कहा कि %भारतीय जनता पार्टी चतुर्मुखी विकास के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्ध है और समाजसेवी संगठन की तरह कार्य कर रही है। कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान प्रधानमंत्री का सपना है। %स्वास्थ्य शिविर में नगर के चिकित्सक डॉ आर पी सिंह, डॉ विष्णु आनन्द, डॉ मनीष दयाल, डॉ ज्योत्सना आनन्द एवं डॉ अनुपमा दयाल ने मरीजों को जांच कर दवा वितरित किया। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, आलोक सिंह, संतोष खरवार, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, मनीष गुप्ता, नीरज सिंह, विशाल तिवारी, रोहित सिंह, जयकिशन गोंड़, सुरेंद्र चौहान, मैनेजर, आदि मौजू रहे। उधर सैयदराजा के वार्ड नंबर चार स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर मे 130 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर के नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने से गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवा दी जाती है इस तरह का स्वास्थ्य शिविर हमेशा लगाया जायेगा जिससे हर किसी को स्वास्थ्य परीक्षण कराने का मौका मिल सके और गरीबो को नि:शुल्क दवा मिल पाये । शिविर मे मुख्य रूप से डॉ. हरिश्चन्द्रा, डॉ. शैलेश सिह, डॉ. गोपाल सिंह, सरदार मंजीत सिंह, प्रमुख समाजसेवी मीना सिंह, अरूण मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed