फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   घर में घुसे चोरो ने नकदी सहित लाखों के आभूषण किया पार

घर में घुसे चोरो ने नकदी सहित लाखों के आभूषण किया पार

Thu, 24 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोरो ने नकदी सहित लाखों के आभूषण किया पार
विज्ञापन

कंदवा। क्षेत्र के ओयरचक गांव में हौसला बुलंद चोरों ने मंगलवार की रात चिरौंजी गुप्ता के घर मे घुसकर दो बक्से और एक अटैची में रखे 12 हजार नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह जब चिरौंजी गुप्ता की पत्नी प्रेमशिला छत से नीचे आईं तो कमरों का ताला टूटा और कीमती सामान गायब देख कर सन्न रह गईं। उसने तत्काल 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। प्रेमशिला की सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित गृह स्वामिनी ने कंदवा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ओयरचक गांव के दक्षिण तरफ चिरौंजी गुप्ता का घर है। वह गुजरात में निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार की रात उसकी पत्नी प्रेमशिला खाना खाकर अपने तीन बच्चों के साथ छत पर मच्छरदानी लगा सो गईं। रात में चोर दीवार के सहारे पीछे से आंगन में उतर गए और कमरों का ताला तोड़कर कमरों में रखे दो बक्से और एक अटैची लेकर चलते बने। प्रेमशिला के अनुसार अटैची और बक्से में 12 हजार रुपये नकद, 12 साड़ियां और सोने की सिकड़ी, एक मंगलसूत्र, सोने की दो लवंग, सोने का झुमका, सोने की अंगूठी, के साथ चांदी की सिकड़ी, दो जोड़ी पायल, दो अंगूठी, और बिछुआ पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। अटैची में बैंक का एटीएम, आधार कार्ड, एलआईसी के कागजात भी रखे थे। पीड़िता ने बताया कि मेरे और बच्चों के शरीर पर जो वस्त्र हैं केवल वही बचे हुए हैं। ग्रामीणों ने जानकारी के बाद काफी देर तक आस पास के खेतों में खोजबीन किया कि शायद चोरों ने कुछ सामान फेंका हो लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। भुक्तभोगी की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और कोरम पूरा कर वापस लौट गई। बाद में पीड़िता कंदवा थाने पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed