जिले के सभी जन आरोग्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला व चकिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले में 315 लोगों का इलाज किया गया।
चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया।
इसमें रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101, मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 113 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया अधिकतर मरीज मौसमी बीमारी बुखार, टायफाइड, पेट दर्द, बीपी से पीड़ित थे।