{"_id":"6823a7390fb3fa631809385e","slug":"307-liters-of-country-and-foreign-liquor-recovered-11-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1012-131021-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 307 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद, 11 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 307 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद, 11 पकड़े गए
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। तमाम प्रयास के बाद ट्रेनों से शराब की तस्करी की नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने तीन लोगो को 91.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं जीआरपी ने 216 लीटर देसी शराब के साथ आठ लोगों को पकड़ कर चालान किया।
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क के पास से मंगलवार को तीन लोगों को पकड़ा। तीनों के पिट्ठू बैग से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि तीनों के पास से कुल 19 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए राहुल कुमार और दीपक कुमार निवासी स्टेशन रोड झोपड़ी मोहल्ला वार्ड नंबर-10 डेहरी ऑनसोन रोहतास बिहार और रणवीर कुमार निवासी महावीर काॅलोनी थाना बहादुरपुर पटना का चालान किया गया है। उधर, जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 216 लीटर देसी शराब बरामद किया। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से दोपहर 11.30 बजे आठ लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से बरामद शराब की कीमत 90 हजार रुपये है। पकड़े गए मोनू कुमार निवासी कालीगंज, पटना बिहार, अभिषेक कुमार निवासी चांदी, भोजपुर बिहार, भोला कुमार निवासी दौलतपुर बिहटा, पटना बिहार, राजा राम निवासी अल्लीपुर, बिहटा, पटना बिहार, महेश कुमार निवासी मौदही, बिहटा, पटना बिहार, गोरख राय निवासी मौदही, बिहटा, पटना बिहार, मुकेश कुमार निवासी रेगनिया बाद, नौबतपुर पटना बिहार और सचिन कुमार निवासी दरियापुर, पटना बिहार का चालान कर दिया गया।