फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   307 acres of fields submerged in water due to encroachment on drain

Chandauli News: ड्रेन पर अतिक्रमण से पानी में डूबे 307 एकड़ खेत

Fri, 19 Jul 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
307 acres of fields submerged in water due to encroachment on drain
नियामताबाद। ड्रेन पर अतिक्रमण के कारण जफरपुर गांव में 307 एकड़ खेत पिछले छह साल से पानी में डूब जाते हैं। इसके चलते इन खेतों में कोई उपज नहीं हो पाती। इससे गांव के 122 किसान परेशान हैं। सांसद और विधायक और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जफरपुर गांव में धरना ताल से मवई, महेवा, जफरपुर, हेसामपुर, चकियवा पर और धरना गांव का पानी ड्रेन के जरिये गंगा में जाकर गिरता है। करीब 16 किमी लंबे ड्रेन पर हृदयपुर और चंदासी में अतिक्रमण हो गया है, जिससे पानी की निकासी ठप है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गांव के मदन गोपाल जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, नरेश यादव, बीरू यादव, उदयशंकर सिंह, पप्पू सिंह ने बताया कि कई बार समस्या को लेकर विधायक, सांसद और अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कहा कि छह साल से इन खेतों में कोई उपज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed