फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   30 thousand diy procurement chairman's smile scattered on old lady's face

तीस हजार दीये खरीद चेयरमैन ने वृद्धा के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Thu, 12 Nov 2020 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
30 thousand diy procurement chairman's smile scattered on old lady's face
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर चीन निर्मित दीयों से तौबा कर स्वदेशी अपनाने और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संगठन भी प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने महमूदपुर निवासी वृद्धा प्रभावती प्रजापति से 30 हजार दीये खरीदकर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया बल्कि इस रोजगार से मुंह मोड़ रहे लोगों को रोशनी की एक किरण भी दिखाई । साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी दीपावली पर दीये खरीदने की अपील की।
विज्ञापन

बदलते वक्त के साथ त्योहारों का स्वरूप बदल गया है। परंपरागत ढंग से मनाने जाने वाले त्योहार अब हाईटेक होते जा रहे है। जहां पहले दीपावली पर लोग दीयो से अपने घर-आंगन को रोशन करते थे अब रंग-बिरंगी झालरों से मकानों, दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इलेक्ट्रिक झालरों के बढ़ते इस्तेमाल से दीये का इस्तेमाल कम हो गया। जिससे दियों की मांग कम हुई। बुधवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने अपना हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री अखिल पोद्दार के यहां वृद्धा दीये बेचने आई थी। उन्होंने उससे दीये खरीदे। संतोष खरवार ने बताया कि इससे स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिलेगा तथा उसकी मदद भी होगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाकर घरों रोशन करें। उन्होंने बताया कि ये दीये दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर पोखरा, अलीनगर, बिछड़ी,मुग़लचक पोखरों पर जलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed