{"_id":"5f2856fe8ebc3ecf481bf6c7","slug":"28-new-hot-spots-including-ram-temple-ravinagar-built-chandauli-news-vns539537452","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर, रविनगर सहित 28 नए हॉट स्पॉट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर, रविनगर सहित 28 नए हॉट स्पॉट बने
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार की रात जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में 53 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पीडीडीयू नगर के 23 संक्रमित शामिल हैं। इसमें भी नगर के राममंदिर इलाके के ही 10 मरीज हैं। इसी तरह चकिया, शहाबगंज, चंदौली, नियामातबाद में भी मरीज मिले हैं। सोमवार को संक्रमितों के क्षेत्रों को सील कर 28 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। इन इलाकों को सैनिटाइज के साथ साफ-सफाई शुरू करा दी गई है।
जिले में अब तक 951 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 292 एक्टिव केस हैं, आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 651 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रविवार की रात आई कोरोनो की रिपोर्ट में एक नर्सिंग होम के पास नई बस्ती, रवि नगर, कैलाशपुरी, राम मंदिर, नइयापुर और मानसनगर में मरीज मिले हैं। नियामताबाद ब्लाक के तारनपुर, दुलहीपुर, पटनवा में संक्रमित पाए गए हैँ। सभी इलाके को सील कर दिया गया है। सकलडीहा ब्लाक के एलही, नई कोट, टिमिलपुर, चकिया ब्लाक में पकड़ीकला, उतरौत, शहाबगंज बाजार, सैयदराजा के आजाद नगर वार्ड नंबर नौ में मरीज मिले हैँ। इसी तरह चंदौली जिला अस्पताल, नेगुरा, भोगवार, महमूदपुर, सोहदवार, बबुरी रोड, कांटा विशुनपुरा में संक्रमित मिलने से सनसनी फैल गई है। बरहनी ब्लाक के नौबतपुर में पांच और धानापुर ब्लाक में बुढ़वल, निदिलपुर और तोरवा में पाजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह नौगढ़ बाजार में भी दो मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों को सील करने के साथ ही हाट स्पाट घोषित कर दिया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।