फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   28 more special trains will run from Mumbai to Bihar

मुंबई से बिहार के लिए चलेंगी 28 और स्पेशल ट्रेनें

Fri, 09 Apr 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
28 more special trains will run from Mumbai to Bihar
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए देश के अन्य शहरों में रह रहे बिहार/झारखंड और पूर्वांचल के लोग अपने घर तेजी से लौट रहे हैं। ऐसे में पिछली बार से सबक लेते हुए रेलवे ने राज्य सरकार की मदद से इसके लिए पूरी तैयारी की है। ताकि किसी भी यात्री को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। महाप्रबंधक शुक्रवार को वेबिनार के माध्यम से पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारो से वर्चुअल मीटिंग में जीएम ने कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर ट्रेनों एवं स्टेशनों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया। उन्होंने यात्रियों से कोविड मानकों का पालन करने की अपील भी की। जीएम एलसी त्रिवेदी ने कहा कि राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करके सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग सहित इस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए हरसंभव उपाए किए जा रहे हैं। कहा कि अधिकतर रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी पहले से ही स्थापित है। इसकी मदद से स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट में मदद मिल रही है। कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है। कोरोना की वजह से विभिन्न औद्योगिक शहरों से पूर्वांचल के साथ बिहार और झारखंड के कामगारों को लौटने की बात पर कहा कि रेलवे के पास पर्याप्त ट्रेनें हैं। कहा कि पहले से लगभग 180 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चलाई जा रही ट्रेनों के अलावा मुंबई से 17 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें से 14 ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों तक आएंगी। 03 ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए यहां से गुजरेगी। इसके अलावा मुंबई से विभिन्न स्टेशनों के लिए और 28 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। रेलकर्मियों की सुरक्षा के बारे में कहा कि लोको पायलट, गार्ड, टीटीई सहित हमारे जितने भी फ्रंट लाइन कर्मचारी हैं, उनमें से अधिकतर को वैक्सीनेट किया जा चुका है। पूर्व मध्य रेल में जितने भी रेलवे अस्पताल हैं, वहां कोरोना की वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed