फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   27 huts burn in fire

आग लगने से 27 झोपड़ियां जलीं

Fri, 22 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 22 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
27 huts burn in fire
बस्ती में लगी आग के बाद जुटी भीड़।।
स्थानीय थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत किला घानापुर के दलित बस्ती में शार्ट सर्किट से 27 मड़ई जल कर खाक हो गई। यहीं नहीं चार मवेशी जल कर मर गए और लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने चार घंटे के प्रयास से आग बुझाई। इससे बस्ती के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सूचना पाकर एसडीएम और सीओ ने मौका मुआयना किया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

दलित बस्ती से कुछ आगे पंप कैनाल है। दोपहर में पंप कैनाल के तारों के आपस में सटने से चिंगारी निकली जो गेहूं के खेत में गिरी। इससे गेहूं की खड़ी फसल जलने लगी जब तक लोग कुछ समझते आग खेतों से होते हुए दलित बस्ती तक पहुंच गए। बस्ती के एक मड़ई से होते हुए दूसरे मड़ई तक आग फैलती गई। इससे बस्ती में हाहाकार मच गया।बस्ती के लोग जान बचाकर भागने लगे।वहीं कुछ लोग किसी तरह लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन हवा की वजह से आग फैलती ही गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने लगी। वहीं किसानों ने पंप सेट चला कर पानी डाला गया। इस तरह चार घंटे के प्रयास के बाद आग बूझी। इस बीच 27 मड़हे जल गए और मड़ई में गृहस्थी का पूरा सामान जल कर खाक हो गया। इस घटना में प्रद्युम्न, मनोज,  झूरी, लोहा, अमरजीत, मूसे, श्यामनारायण, शमशेर, रविशंकर, प्रेमशंकर, सचाऊ, पंचदेव,  उदल, दासी, मथुरा, श्यामसुंदर, इंदल, कवि नरेंद्र, धीरेंद्र, धीरेंद्र, पिंटू,  घुनन व विजय की गृहस्थी का पूरा सामान जल गया और उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। सूचना पाकर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकार सदर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिय गया। गांव के प्रधान ने पीड़ितों को यथा संभव सहायता की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed