फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   26 railway employees including two officers, 17 loco pilots arrested

Chandauli News: दो अफसरों, 17 लोको पायलट समेत 26 रेलकर्मी गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
26 railway employees including two officers, 17 loco pilots arrested
पीडीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। प्रमोशन के लिए आयोजित होने वाली वाली परीक्षा के प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में सीबीआई ने मंगलवार को डीडीयू मंडल के दो अधिकारियों सीनियर डीईई (वरीय मंडल विद्युत अभियंता, परिचालन) सुशांत परासर, सीनियर पीओ (वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी) सुरजीत सिंह व 17 लोको पायलट समेत 26 रेलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम सीबीआई इन लोगों को अपने साथ ले गई। सीबीआई ने छापे की कार्रवाई के दौरान 1.17 करोड़ रुपये भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम ने दोनों अधिकारियों के लैपटॉप समेत कार्यालय में रख कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सीबीआई की टीम आरोपी अधिकारियों व अन्य रेलकर्मियों को अपने साथ वाहन से लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मंगलवार की शाम सीबीआई की ओर से इस संबंध में विज्ञप्ति भी जारी किया गया। नगर में स्थित रेलवे इंटर काॅलेज में मंगलवार को मुख्य लोको निरीक्षक के 17 पदों के लिए विभागीय परीक्षा होनी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले 19 लोको पायलट को नगर के कालीमहाल स्थित एक लॉन के अलावा सिद्धार्थपुर काॅलोनी स्थित रेलकर्मियों के घर पर ठहराया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन लोको पायलट से प्रमोशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम छह से नौ लाख रुपये की वसूली की गई थी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार डीडीयू रेल मंडल में तैनात एक लोको पायलट ने प्रमोशन के लिए आयोजित परीक्षा पास कराने के नाम पर रुपये मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से की थी। सीबीआई ने पहले पूरे मामले की पड़ताल की। इसके बाद संदिग्ध रेलकर्मियों के घरों की रेकी की। जरूरी साक्ष्य एकत्र करने के बाद सोमवार को दिन में एक साथ कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर जांच की।
विज्ञापन

सीबीआई ने डीआरएम कार्यालय में तैनात संदिग्ध रेलकर्मियों को घरों में नजरबंद कर दिया। घंटों चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने रात में सिद्धार्थपुरम काॅलोनी स्थित रेलकर्मियों के साथ ही काली महाल स्थित एक लॉन में ठहरे कुल 17 लोको पायलट को धर दबोचा। मंगलवार को अपराह्नन तीन बजे तक सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने रेलकर्मी संजय मिश्रा, नीरज वर्मा, अजीत सिंह, राकेश कुमार, अनीश कुमार के साथ सीनियर डीईई (परिचालन) सुशांत परासर, सीनियर डीपीओ सुरजीत सिंह को अपने साथ ले गई। सीबीआई की इस कार्रवाई से मंडल रेल कार्यालय से लेकर रेलवे बोर्ड तक खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रमोशन की परीक्षा में प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। सीबीआई सूत्रों के अनुसार सीनियर डीईई (परिचालन) सुशांत परासर के आवास से साढ़े तीन लाख रुपये, सीनियर डीपीओ सुरजीत सिंह के घर से 17 लाख रुपये, संजय मिश्रा के घर से 40 लाख रुपये, नीरज वर्मा के घर से 20 लाख रुपये और बाकी धनराशि अजीत सिंह व अन्य लोगों के यहां से बरामद हुई। सीबीआई रुपये जब्त कर अपने साथ ले गई। सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सभी आरोपियों से मंडल रेल कार्यालय स्थित सभागार में पूछताछ की। पूछताछ से पहले सीबीआई ने सभी आरोपियों के कपड़ों पर सफेद कागज लगाकर नंबर लिख दिए थे। पूछताछ के दौरान सीबीआई की टीम आरोपियों को नाम से नहीं, बल्कि उनके नंबरों से संबोधित कर पूछताछ कर रही थी। सीबीआई ने जांच के दौरान 17 अभ्यर्थियों के पास हस्तलिखित प्रश्नपत्रों की फोटो काॅपी बरामद की है। आरोपी सीनियर डीईई (ऑपरेशन) को परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपने हाथ से अंग्रेजी में प्रश्न लिखा था और कथित तौर पर इसे एक लोको पायलट को दिया था। जिसने इसे हिंदी में अनुवाद किया और आगे एक ओएस (ट्रेनिंग) को दिया। इसे कुछ अन्य रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से अभ्यर्थियों को दिया। सीबीआई की टीम सोमवार की रात काली महाल स्थित एक लॉन में बाइक से छापा मारने गई थी। यहां से टीम ने नौ लोको पायलट को प्रश्नपत्र की हस्तलिखित कॉफी के साथ धर दबोचा। इसके बाद कई और जगह छापा मारकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed