{"_id":"5f2afd828ebc3e3cc05a2ee8","slug":"26-new-infected-including-three-railwaymen-two-health-workers-chandauli-news-vns539900841","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रेलकर्मी,दो स्वास्थ्यकर्मी सहित 26 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन रेलकर्मी,दो स्वास्थ्यकर्मी सहित 26 नए संक्रमित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में बुधवार तीन रेलकर्मी, दो स्वस्थ्यकर्मी सहित 26 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दो प्रवासी शामिल हैं।
दूसरी तरफ कोरोना मुक्त होने पर 28 लोगों को कोविड एल वन फैसिलिटी सेंटर से छुट्टी दी गई।
बुधवार की शाम मिली रिपोर्ट में 26 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में एक बालिका, पांच महिला औऱ 20 पुरूष हैं। इनमे से एक गाजियाबाद से, एक मुंबई से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से दो स्वास्थ्यकर्मी, तीन रेलकर्मी,एक न्यायालय से, एक बिजली विभाग सोनभद्र से, एक प्राईवेट गार्ड, एक प्रिंटिंग प्रेस, एक गैस एजेंसी कर्मी से संबंधित है। जिले में संक्रमित क्रमश: बरहनी के तीन, चहनियॉ के दो, चकिया के एक, चंदौली नगर के तीन और ग्रामीण क्षेत्र से एक, धानापुर के एक, शहाबगंज के दो, नियामताबाद के सात, पीडीडीयू नगर के छह रहने वाले है। इनमें से 6 व्यक्ति वाराणसी जिले से संबंधित हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। दूसरी तरफ कोरोना मुक्त होने पर कोविड एल-वन फैसिलिटी सेंटर से 28 व्यक्तियों को छुट्टी दी गई। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या 1016 हो गई। इसमे एक्टिव केस की संख्या 284 है जबकि 723 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 9 मृत्यु हो चूकी है।
चंदौली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्कता संग तेजी ला दी है।जनपद में कोराना संक्रमण की जाचं के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच आईसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को 573लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद व बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। बुधवार को कुल 573 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें चंदौली 127,चकिया 63, वैन से 105, एंटी जेन किट278लोगों के सैंपल शामिल है। वह 400की रिपोर्ट नेगेटिव है।