फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 villages will be illuminated from Madhiya sub-centre, will be ready in three months

Chandauli News: मढिया उपकेंद्र से रौशन होंगे 25 गांव, तीन माह में होगा तैयार

Thu, 23 Nov 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
25 villages will be illuminated from Madhiya sub-centre, will be ready in three months
पीडीडीयू नगर। साहूपुरी स्थित बिजली उपकेंद्र पर भार कम करने के लिए पड़ाव क्षेत्र के मढिया में 10 एमवी क्षमता के नए बिजली उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। उपकेंद्र के लिए चयनित जमीन पर मिट्टी डालने का काम पूरा कर लिया गया है। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि आगामी तीन माह में उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पड़ाव क्षेत्र के करीब 25 गावों में बिजली आपूर्ति की जाएगी।करीब छह माह पूर्व शासन की अनुमति मिलने व धन अवमुक्त होने के बाद उपकेंद्र बनाने का कार्य आरंभ किया गया लेकिन चयनित जमीन में बरसात का पानी भरा होने से कार्य रोकना पड़ा। कार्यदाई संस्था के सारे प्रयास विफल होने के बाद इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। अब गड्ढे का पानी सूख जाने के बाद गड्ढे को मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल बिजली विभाग ने उपकेंद्र निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। शासन से अनुमति व तीन करोड़ रुपये मिलने के बाद नया उपकेंद्र बनाने का कार्य शुरू करवा दिया है। विभाग का दावा है कि उपकेंद्र बन जाने से पड़ाव क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के साथ डांडी तक जीटी रोड के आसपास के क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट........

जमीन न मिलने से रुका था निर्माण

पड़ाव क्षेत्र में बनाए जाने वाले नए बिजली उपकेंद्र के निर्माण के लिए विभाग करीब तीन वर्ष से जमीन की तलाश कर रहा था। पहले सब स्टेशन बनाने के लिए पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल पार्क की खाली पड़ी जमीन का चुनाव किया गया था लेकिन इसके लिए संस्कृति विभाग की अनुमति लेने की अनिवार्यता थी। वाराणसी के तत्कालीन कमिश्नर ने भी जमीन के लिए संस्कृति विभाग को पत्र लिखा लेकिन हल नहीं निकल सका था। अब जमीन मिलने के बाद उपकेंद्र बनाने का कार्य आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट..........

मढि़या में सब स्टेशन बन जाने से पड़ाव व डांडी क्षेत्र की बिजली की लो वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सब स्टेशन बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था को आगामी तीन माह में योजना से जुड़े सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। -मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्यत वितरण खंड-2, मुगलसराय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed