फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 thousand reward crook came in the custody of the police

धानापुर पुलिस की गिरफ्त में आया 25 हजार का इनामिया बदमाश

Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward crook came in the custody of the police
सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सकलडीहा सीओ सर्किल में लगातार अपराधियों का धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। धानापुर पुलिस ने रविवार को गैंगेस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामिया लीलाधर बिंद को पुलिस ने धर दबोचा है। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने पूछताझ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

धानापुर एसओ सतेन्द्र विक्रम सिंह रविवार सुबह गश्त से लौट रहे थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर धराव इंटर कॉलेज गेट के समीप से विभिन्न धारा का वांछित गैंगेस्टर एक्ट का वांटेड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने गोवध क्रूरता अधिनियम के तहत पूर्व में विभिन्न धारा में कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज होने की बात कही। पकड़ा गया किशुनपुरा गांव निवासी लीलाधर बिंद पर गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद होने के साथ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके बाद न्यायालय से जेल भेज दिया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि अपराधी कोई भी हो, बख्शा नही जायेगा। हर वारंटी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद और जिला बदर और इनामिया की धरपकड़ का निर्देश है। गिरफ्तारी टीम में एसओ धानापुर सतेन्द्र विक्रम सिंह, एसआई विवेक त्रिपाठी, सिपाही ओमप्रकाश प्रचेता, विश्वनाथ शुक्ला, आशीष और शैलेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed