फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 thousand give to the dependents of dead businessman

मृत व्यापारी के आश्रितों को दिए 25 हजार

Tue, 23 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Tue, 23 Dec 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
25 thousand give to the dependents of dead businessman
चंदौली। गत 20 दिसंबर को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पटरी व्यापारी
विज्ञापन
ओमप्रकाश मुन्ना के परिवारवालों को व्यापार मंडल ने 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।

मृतक व्यापारी के पड़या गांव स्थित घर पर पहुंची व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने व्यापारी की पत्नी को आर्थिक मदद दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल आगे भी हर तरह की मदद करेगा। इसके अलावा व्यापारियों ने सोमवार को अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखकर शोक व्यक्त किया।


जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य जिलाध्यक्ष साधना सिंह के साथ सोमवार की सुबह मृतक पटरी व्यापारी ओमप्रकाश मुन्ना के पड़या स्थित मकान पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा व्यापारियों ने चंदे के रूप में एकत्रित किए गए 25 हजार रुपये को मृतक की पत्नी आभा देवी को प्रदान किया। साथ ही छोटे बच्चे अतुल कुमार, उषा और रानी की परवरिश में सहयोग करने का व्यापार मंडल ने भरोसा दिलाया। इस दौरान मौके पर जुटे ग्रामीणों ने व्यापार मंडल के इस प्रयास की प्रशंसा की। कहा कि दुख की घड़ी में व्यापार मंडल ने मृतक आश्रितों को जो सहयोग प्रदान किया है, उससे अन्य लोगों को भी सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर विद्यासागर गुप्ता, रामसिंह मौर्या, दिलीप सोनकर, बजरंगी मौर्या, विक्रम, रामदुलारे सोनकर, राजेश, इबरार, सुनील आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed