फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 list of duty free personnel will be posted at block headquarters

ड्यूटी मुक्त कार्मिकों की सूची 25 को ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी चस्पा

Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
25 list of duty free personnel will be posted at block headquarters
चंदौली। पंचायत चुनाव में ड्यूटी मुक्त कार्मिकों की सूची 25 अप्रैल को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए 9400 से अधिक कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। इसमें लगभग तीन हजार लोगों ने घर में शादी, पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी सहित कई कारण बताकर ड्यूटी मुक्त करने की अर्जी डाली थी। इस पर कार्मिक प्रभारी अतुल कुमार के निर्देश पर अधिकारियों-कर्मचारियो की टीम ने अर्जियों का अवलोकन किया। इस दौरान आयोग के मानक के अनुरूप मिलने पर अथवा गंभीर बीमारियों से ग्रसित कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी काट दी गई। कार्मिकों का डाटा एनआइसी के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। हालांकि कार्मिकों को स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि पोलिग पार्टियों की रवानगी के दिन 25 अप्रैल की सुबह ब्लाक मुख्यालयों पर चुनाव ड्यूटी से मुक्त किए गए कार्मिकों की सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed