फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 farmers honored on the last day of agricultural fair

कृषि मेला के अंतिम दिन 25 किसानों के किया सम्मानित

Sat, 27 Mar 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
25 farmers honored on the last day of agricultural fair
चंदौली। कृषि विभाग की ओर से जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला के तीसरे और अंतिम दिन 25 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व किसानों को अपना पंजीकरण कराकर विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने फसल में रोग प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा की। किसान मेला के अंतिम दिन कृषि उपनिदेशक राजीव भारती ने कहा कि विभाग की ओर से किसानों के हित में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। पंजीकृत किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। आनलाइन तरीके से पात्रों का चयन कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। किसान खेती के आधुनिक तरीके अपनाएं। इससे कृषि लागत व श्रम कम लगेगा। वहीं आय भी बेहतर होगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने किसानों को फसल में रोग व कीट प्रबंधन की जानकारी दी। बताया कि फसल की नियमित देखभाल करते रहें। फसल में रोग की आशंका पर तत्काल कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर दवा का छिड़काव करें। वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति सचेत हो जाएं। डीडीएम नाबार्ड तनुज सेन ने एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) को लेकर चर्चा की। बताया कि जिले में तीन कृषक उत्पादक संगठनों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। कृषक उत्पादक संगठनों को नाबार्ड की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. समीर पांडेय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed