फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 dengue patients found in the district, four are undergoing treatment

जिले में मिले डेंगू के 25 मरीज, चार का चल रहा इलाज

Mon, 04 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
25 dengue patients found in the district, four are undergoing treatment
चंदौली। मौसम में बदलाव के बाद जनपद में वायरल बीमारियों के मरीजों की तादात तेजी से बढ़ी है। जिले में अब तक कुल 25 मरीज डेंगू के पाए गए थे, लेकिन इसमें 21 स्वस्थ होकर चले गए। जिला अस्पताल में अभी चार का इलाज चल रहा है, वायरल सहित अन्य मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के बाद जनपद में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। अगस्त में कुल डेंगू के 25 मरीज पाए गए थे। जिसमें 21 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट गए। वही अभी भी चार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है। जनपद में मलेरिया के 17 मरीज पाए गए थे। जो सभी स्वस्थ होकर अपने घर चले गए, लेकिन वायरल फीवर के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज वायरल फीवर के पाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी की बात करें तो बारिश के बाद से ज्यादा लोग उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ संजय कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां फैलने लगती हैं, उनमें से एक डेंगू है। डेंगू डेंगू मच्छर के काटने से होता है। इसलिए अपने घर के आसपास गंदे पानी को जमा न होने दें और साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें। हालांकि डेंगू बीमारी का सही समय पर उपचार करना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर बच्चों में डेंगू के लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते, क्योंकि वे सामान्य बुखार के जैसे ही होते हैं। एडीज मच्छर द्वारा काटे जाने के चार दिनों से लेकर दो सप्ताह के बीच कभी भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed