फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   24 new Corona positive including five migrants

पांच प्रवासी सहित 24 नए हुए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
24 new Corona positive including five migrants
चंदौली। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या रुक नहीं रही है। मंगलवार को पांच प्रवासी सहित 24 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 21 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और अस्पताल से घर पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को मिली रिपोर्ट में 24 संक्रमित मिले। इसमें 7 महिला, 2 बालक और 15 पुरूष है। इनमे से एक प्रयागराज से, दो मुंबई से, एक अहमदाबाद से, एक श्रीनगर से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में 2 स्वास्थ्य विभाग की आशा, एक सप्लायर, एक बीएसएफ जवान, एक जिला न्यायालय से, दो गृहणी, एक ज्वेलरी शाप कर्मी, एक छात्र, दो पुलिस विभाग से, एक सहायक अध्यापक, एक रेलवे लोको पायलट, एक इलेक्ट्रीशियन है। टी व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय चंदौली में ईलाज चल रहा है। संक्रमित क्रमश: बरहनी ब्लाक के 2, चहनिया ब्लाक के एक,चंदौली नगर के 2 और ग्रामीण से क्षेत्र से 4, धानापुर के एक, पीडीडीडीयू नगर के 10, नियामताबाद के एक, सकलडीहा के 3 रहने वाले है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ 21 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। एल-1 अटैच्ड फेसेलिटी आईटीआई कालेज-रेवसा से 19, भोगवारा और बीएचयू से एक एक व्यक्ति को छुट्टी मिली और वे घर लौट आए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 555 हो गई। इसमें एक्टिव केस 317 है जबकि 233 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed