{"_id":"6418aa31e513d2dfd705cda4","slug":"23-thousand-ticketless-passengers-caught-in-ten-days-in-intensive-ticket-checking-campaign-chandauli-news-c-20-1-113267-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सघन टिकट चेकिंग अभियान में दस दिन में धराए 23 हजार बेटिकट यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सघन टिकट चेकिंग अभियान में दस दिन में धराए 23 हजार बेटिकट यात्री
विज्ञापन
रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीडीडीयू मंडल में होली के बाद दस से 19 मार्च तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 23 हजार 745 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माना के रूप में 1.46 करोड़ रुपये वसूल किए गए। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मंडल में बिना टिकट यात्रा कर लोगों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। पीडीडीयू मंडल के वाणिज्य और आरपीएफ के जवानों ने पीडीडीयू जंक्शन के साथ गया, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड आदि स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सघन जांच की। अभियान से बेटिकट यात्रियों में खलबली मची रही। बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा
शिकारगंज। अहरौरा से जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र जाने वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हेतिमपुर गांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा का पुत्र अजीत (18) झुलस गया। परिवार वालों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित संजय के भट्ठे पर ईंट के फाउंडेशन में कार्यरत अजीत लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहा था। सीढ़ी 33 केवी हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। अजीत बुरी तरह से झुलस गया और अचेत होकर वहीं गिर गया। चिकित्सक डा. विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी हालत स्थित है।