{"_id":"6086db418ebc3ed1fb0bf8c1","slug":"23-pairs-including-pddu-passenger-memu-will-not-run-from-29-decision-taken-due-to-reduction-in-passenger-numbers-and-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू पैसेंजर सहित 23 जोड़ी मेमू 29 से नहीं चलेंगी, यात्रियों की संख्या में कमी और कोरोना के चलते लिया गया निर्णय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू पैसेंजर सहित 23 जोड़ी मेमू 29 से नहीं चलेंगी, यात्रियों की संख्या में कमी और कोरोना के चलते लिया गया निर्णय
Mon, 26 Apr 2021 08:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते प्रभाव और ट्रेनों में यात्रियों की कमी को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पीडीडीयू पटना पैसेंजर सहित 23 जोड़ी मेमू का संचालन रोकने का निर्णय लिया है। 29 अप्रैल से अगले आदेश तक मेमू स्पेशल नहीं चलेंगी। इससे आम यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में लोगों के बचाव के लिए 23 जोड़ी मेमू/पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन रोकने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
29 अप्रैल से पं. दीन दयाल उपाध्याय- बक्सर मेमू, पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमू, मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-रक्सौल, समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर, वैशाली-सोनपुर, बरौनी-दानापुर, पटना-बरौनी, राजगीर-दानापुर, पटना-भभुआ रोड वाया गया, गया-किऊल, दिलदालनगर-तारीघाट, पटना- गया, सहरसा-बड़हरा कोठी, बड़हरा कोठी-बनमंखी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। रक्सौल-नरकटियागंज, दरभंगा-हरनगर, दरभंगा-झंझारपुर, दरभंगा पाटलीपुत्र डेमू भी अगले आदेश तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन