फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   221 people were examined in Arogya Mela, given free medicines

Chandauli News: आरोग्य मेले में 221 लोगों की हुई जांच, दी गईं निशुल्क दवाएं

Mon, 06 Jul 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
221 people were examined in Arogya Mela, given free medicines
बरहनी पीएचसी में मरीजों को देखते डॉ. एसपी त्यागी। संवाद
कंदवा। बरहनी ब्लॉक के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने 221 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं दीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द और त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई, ओयरचक, चिरईगांव और सैयदराजा में आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विभिन्न गांवों से आए 221 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक दवा के साथ उचित परामर्श दिया गया। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई में 31, ओयरचक में 52, चिरईगांव में 37, पीएचसी बरहनी में 47 और सैयदराजा में 54 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पई में 10 व ओयरचक में 12 मरीज चर्म रोग से पीड़ित पाए गए।
इस मौके पर डॉ. एसपी त्यागी, डॉ. नेगार सुल्ताना, डॉ. ऋषि यादव, डॉ. अश्विन जायसवाल और डॉ. आशाराम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed