फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 mm of rain fell due to change in wind direction

Chandauli News: हवाओं की दिशा बदलने से 22 मिमी हुई बारिश

Wed, 09 Sep 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
22 mm of rain fell due to change in wind direction
Photo Title
। जिले में मंगलवार को 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही शुरू रिमझिम बारिश दोपहर साढे तीन बजे तक हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ उमस से भी राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को सुबह 11 बजे तक रूक-रूक कर रिमझिम बारिश होती रही। जिससे मौसम का मिजाज सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर के बाद तेज धूप का असर देखने को मिला था। पांच बजे तक धूप का असर बना रहा। हालांकि मंगलवार को दिन भर मौसम सामान्य बना रहा। सुबह से ही जिले के कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही, जो दिनभर जारी रही। नईबाजार, भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, औराई, सीतामढ़ी समेत सभी इलाकों में बारिश का दौर बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हवाओं की दिशा में बदलाव होने से बारिश हुई है। बताया कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। बताया कि जिले भर में करीब 22 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed