फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   32-year-old land possession case dismissed

Chandauli News: जमीन पर कब्जे के 32 साल पुराने वाद को किया निरस्त

Wed, 09 Sep 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
32-year-old land possession case dismissed
न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायाधीश बलराम पवांर ने मंगलवार को जमीन विवाद की याचिका को निरस्त कर दिया। 32 साल पहले वादी की ओर से अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। अभियोजन के अनुसार ज्ञानपुर तहसील के पूरे केवल, बैरीबीसा निवासी ताड़कनाथ पांडेय ने कोर्ट में भूमिधरी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। आरोप था कि विपक्षी दिलीप कुमार समेत अन्य ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर उस जमीन पर खेती करने का प्रयास कर रहे हैं। 19 अगस्त 1994 में दाखिल मामले में अब तक सुनवाई चली आ रही थी। मंगलवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनते हुए वादी की ओर से दाखिल की गई याचिका को तथ्यहीन पाया। जिसके बाद उन्होंने याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed