फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 and a half bigha paddy crop burnt to ashes,

Chandauli News: साढ़े 22 बीघा धान की फसल जलकर राख,

Sat, 07 Dec 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
22 and a half bigha paddy crop burnt to ashes,
सैयदराजा / इलिया। क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में आग लगने से साढ़े 22 बीघा धान की फसल जल गई। वहीं पांच बीघा की पुआल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पहली घटना सैयदराजा थाना के नौबतपुर गांव के खलिहान में हुई। यहां रमेश पाल की काट कर रखी गई बीस बीघा धान की फसल में किसी ने आग लगा दी। इससे पूरी फसल जल गई। दूसरी घटना इलिया क्षेत्र के बेन गांव दो बीघा नौ बिस्वा धान की फसल जल गई। वहीं बीड़ी की चिंगारी से शिवपुर मौजा में पांच बीघा धान की पुआल जल गई।
इलिया थाने के बेन गांव के शिवपुर मौजा में जयप्रकाश यादव का खेत है। धान की गुड़ाई के बाद खलिहान में दो बीघा नौ बिस्वा के फसल का ढेर लगाकर रखा गया था। आरोप है कि खलिहान के पास गांव के दो लोग मादक पदार्थ जलाकर पी रहे थे। इस दौरान चिलम की चिंगारी से निकली चिंगारी फसल के पास रखे पुआल पर जा गिरी। धान की पूरी फसल जलकर राख हो गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाने में जुटते तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस मामले में पीड़ित ने आरोपितों के विरुद्ध थाना में लिखित तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार निचोट खुर्द गांव के सिवान में बृहस्पतिवार की रात आग लगने से गुप्त शाह के खलिहान में रखी 5 बीघा धान की पुआल जलकर राख हो गई। सुबह खलिहान पर पहुंचे किसान ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक पूरी पुआल जल चुकी हथी। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सैयदराजा थाना के नौबतपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे रमेश पाल के खलिहान में रखे धान के बोझ में आग लग गई। इससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के दक्षिण तरफ नौबतपुर निवासी रमेश पाल ने रेहन पर धान की खेती की थी। उसने धान की कटाई कर बोझ बनाकर खलिहान में रख दिया था। बृहस्पतिवार की रात धान के बोझ में आग लग गई। धान जलता देख किसानों ने शोर मचाया और आग बुझाने दाैड़ पड़े।

किसानों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। लेकिन पूरी फसल राख हो चुकी थी। इस संबंध में सैययदराजा थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि रमेश ने रंजिश वश खेत में आग लगाने की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed