{"_id":"5c549c53bdec2273970e4509","slug":"21549048915-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ प्रबंधक पर दोबारा गिरी तबादले की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ प्रबंधक पर दोबारा गिरी तबादले की गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। गोदामों और समितियों पर खाद की उपलब्धता न होने और पशुधन एवं मत्स्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद के निरीक्षण में अनुपस्थित रहे पीसीएफ जिला प्रबंधक शशिकांत भारती पर भारी पड़ गया। शासन से उन गाज गिर गई और महीनेभर में दूसरी बार उनका स्थानांतरण औरैया कर दिया गया। अभी पिछले महीने उन्हें शासन स्तर से जिला प्रभारी के पद से मुक्त करने के साथ ही औरैया जनपद में तैनाती दी गई थी। तब फिर वह चार दिन बाद ही जिले में लौट आए थे। बता दें एक सप्ताह पहले जांच के लिए आई लखनऊ की टीम ने भी उनके कार्यकाल के दौरान कई मामलों को लेकर सवाल खड़े किए थे।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक शशिकांत भारती पर कार्यकाल के दौरान कई आरोप लगे थे। सरेसर की जगह शिवपुर खाद उतारने को लेकर खूब किरकिरी हुई थी। डीएम नवनीत सिंह चहल ने उनके खिलाफ शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसके बाद एक माह पहले उनका तबादला औरैया जनपद में हो गया। लेकिन चार दिन बाद ही दोबारा उन्हें जिले का प्रभार मिलने के बाद जिले के चर्चाओं को बाजार गर्म हो गया। वहीं 30 जनवरी को जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद ने बर्थरा स्थित पीसीएफ के खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। लेकिन यहां स्टोर इंचार्ज से लेकर पीसीएफ के जिला प्रभारी नदारत मिले थे। इसको लेकर मंत्री ने डीएम नवनीत चहल से काफी नाराजगी जताई थी और उनके कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। लेकिन अचानक दो दिन बाद पीसीएफ प्रबंधक के तबादला दोबारा औरैया जनपद में होना प्रभारी मंत्री की नाराजगी मानी जा रही है। वर्तमान में पीसीएफ के जिला प्रभारी का पद खाली पड़ा है और क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार को प्रभार सौंपा गया है।
कोट.....
पीसीएफ प्रबंधक शशिकांत भारती का विभागीय स्तर से तबादला हुआ है। उनको औरैया जनपद में तैनाती दी गई है। फिरहाल चंदौली जनपद का भी चार्ज मेरे पास है। उनके तबादले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशांत कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, पीसीएफ ।