फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा के गढ़ में शिवपाल करेंगे जनसभा

सपा के गढ़ में शिवपाल करेंगे जनसभा

Fri, 04 Jan 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सपा के गढ़ में शिवपाल करेंगे जनसभा
सकलडीहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सभा 16 जनवरी को सकलडीहा इंटर कॉलेज में होगी। सभा की तैयारी को लेकर गुरूवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के गांवों में लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

सपा का गढ़ रहे क्षेत्र में पार्टी के बागी पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कार्यक्रम तय होते ही सपाईयों में खलबली मच गयी है। गुरूवार को प्रगतिशील समाज पार्टी व बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बहुजन मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल मातंग, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी और बीएमपी के प्रदेश अध्यक्ष रामधारी दिनकर भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विजय सिंह धूरिया, पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा संयोजक हरवंश पटेल, सफीउल्ला उर्फ मटरू, बाबूलाल विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed