फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा के पदयात्रा का हुआ समापन

भाजपा के पदयात्रा का हुआ समापन

Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पदयात्रा का हुआ समापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक से 15 दिसंबर तक चलाए जा रहे जनसंपर्क पदयात्रा का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान नेताओं ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान हुई गोष्ठी में नेताओं कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का विकास किया है। इसके पूर्व जिले में जगह जगह पदयात्रा निकाल कर जनसंपर्क कर लोगों को उपलब्धियां बताई गई।

शाम पांच बजे भाजपा कार्यकर्ता सुभाष पार्क में एकत्र हुए। यहां से पदयात्रा निकाली और नगर में घूम कर लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं चंदौली लोकसभा के प्रभारी ओंकार केसरी ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने एवं योगी जी की सरकार ने जमीन पर कार्य किया है। इस अवसर पर रामतेज पांडेय, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, शिवशंकर पटेल, जिला विस्तारक आशीष मिश्रा, डॉ. विश्वनाथ चौहान, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद पटेल, सत्य प्रकाश गुप्ता, ज्योति जायसवाल, चेयरमैन संतोष खरवार, पूर्व चेयरमैन रमेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, डॉ देविका, किरण शर्मा, सौरभ चन्द्रा, चंद्रकांत तिवारी, आलोक वरुण, अनुराग मौर्या, अशोक तिलक, रमेश सोनकर, सुधीर चौहान, अजय गुप्ता मानू रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के स्थित शहीद स्मारक परिसर में भाजपा के पदयात्रा का समापन हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शहीद स्मारक पर शहीदों को माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याणकारी योजनाओं से सबका साथ सबका विकास लेकर कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख पति व वाराणसी सहसंयोजक महेंद्र कुमार सिंह ने कहा भाजपा की पदयात्रा इसलिए निकाली जा रही है ताकि लोगों को भाजपा सरकार की हर कल्याणकारी योजनाएं जनता जान सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, परमानंद सिंह, अनिल सिंह , हृदय नारायण तिवारी, अनुप सिंह, शेरू सिंह, रामजी तिवारी, गिरीश सिंह, सरिता जायसवाल मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार भाजपा की पदयात्रा का समापन शक्ति धर्मशाला पर हुआ। इस दौरान कस्बावासियों ने पेयजल और किसानों के धान खरीद शुरू न होने की समस्या बताई। कार्यकर्ताओें ने डीएम को समस्या से अवगत कराते हुए निदान कराने की मांग की ।इस मौके पर लोक सभा प्रभारी रामकेश पांडेय,जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी, सत्यप्रकाश गुप्ता, उपेन्द्र यादव फौजी, रामअधार गुप्ता, नंदलाल कुशवाहा, कमला पांडेय, विजय जायसवाल, बनवारी पांडेय, मिंटू चौबे, विनय पांडेय, शिवा मिश्रा, मोनू पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, महेन्द्र
विज्ञापन

गोंडसे, सर्वेश पांडेय, सुशील यादव, राजबली यादव, कमलेश चौहान, रामप्रताप सिंह, प्रेम पांडेय, मुन्नीलाल राजभर, जेपी सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed