{"_id":"5c018734bdec2241471f6628","slug":"21543604020-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ने गए नौनिहालों से ढुलवा रहे सड़क की गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ने गए नौनिहालों से ढुलवा रहे सड़क की गिट्टी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शासन और शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं, मगर पढ़ाने वाले शिक्षक उस पर पानी फेर रहे हैं। स्थानीय गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से शुक्रवार को शिक्षकों ने सड़क पर पड़ी गिट्टियों बोरे में भरवाकर उसे स्कूल के रास्ते पर डलवा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे अभिभावकों ने इस पर रोष व्यक्त किया और कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, इन दिनों कंदवा-ककरैत मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे मार्ग के किनारे गिट्टियां पड़ी हुई हैं। विद्यालय के शिक्षक अध्ययनरत बच्चों से गिट्टियां उठवाकर उसे स्कूल के रास्ते पर फेंकवा रहे हैं। शिक्षकों के कहने पर बच्चे मार्ग के किनारे पड़ी गिट्टियों को बोरे में भरकर विद्यालय में ले जाने लगे। इससे कई बच्चों के हाथों में छाले पड़ गए। शिक्षकों के इस कृत्य से अभिभावकों में रोष है। इस मामले में प्रधानाध्यापक कमलेश राय का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। गिट्टी उठाने के लिए बच्चों को कौन भेजा था और क्यों सड़क की गिट्टी उठा रहे थे। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।