{"_id":"5bd8aad8bdec2269556a9fa5","slug":"21540926168-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतों के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतों के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से चल रहे राष्ट्रीय पोषण मिशन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को ब्लाक के तीन गांवों के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोकगीत गायक राधेश्याम सोटा वाले व उनके साथी कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने की सलाह दी।
सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा लोगों को नुक्कड़ नाटक व लोकगीत आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी, रेवसा और ककरैत गांव में गीतों के माध्यम से शौच कहां करें, हाथ साबुन से धोएं, शौच मुक्त गांव, शहर व देश बनाएं और शिशुओं, किशोरियो और महिलाओं के पौष्टिक आहार आदि के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर बरहनी पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार, डॉ. गौरव नंदन, डॉ. एसपी त्यागी, सूर्यभान सिंह, मांडवी राय, तेज प्रताप भारती, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो