फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बरसात से बांधों के जलस्तर में वृद्धि

बरसात से बांधों के जलस्तर में वृद्धि

Tue, 04 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरसात से बांधों के जलस्तर में वृद्धि
बांध

विज्ञापन

चकिया। पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से जारी अनवरत बरसात के चलते बांधों में जलप्लावन की स्थिति बन गई है। इसके चलते बांधों से कर्मनाशा तथा चंद्रप्रभा नदियों में पानी छोड़े जाने का क्रम शुरू हो गया है। इससे लतीफशाह और मुजफ्फरपुर बीयर से पानी गिर रहा है। इससे निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने और धान की फसल नुकसान होने का भी भय बन गया है।
बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में हुई 55 मिलीमीटर औसत बरसात से बांधों का जलस्तर उच्चतम बिंदू को पार कर गया है। इससे बांधों का पानी कर्मनाशा तथा चंद्रप्रभा नदियों में छोड़ने का क्रम सुबह से ही शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार सोनभद्र में स्थित कर्मनाशा नदी पर बने नगवां बांध का जलस्तर उच्चतम स्तर के पार होने पर नगवां बांध से आठ हजार क्यूसेक पानी सोमवार को नौगढ़ बांध में छोड़ा गया। इससे नौगढ़ बांध का जलस्तर उच्चतम स्तर को पार कर गया। इसके चलते नौगढ़ बांध से 26 हजार क्यूसेक पानी मूसाखाड़ बांध के जलाशय में छोड़ा गया। मूसाखाड़ बांध में पानी बढ़ने से बांध से 30 हजार क्यूसेक पानी लतीफशाह बीयर में छोड़ा गया। इसके चलते बीयर से साढ़े सात फीट पानी कर्मनाशा नदी में गिर रहा है। सिंचाई विभाग के मुताबिक और बरसात होने पर पानी छोड़ने की मात्रा में वृद्धि की जा सकती है। इससे शहाबगंज तथा चंदौली ब्लाकों के करईल क्षेत्र में बाढ़ की संभावना भी दिखाई देने लगी है। चंद्रप्रभा बांध में भी पानी बढ़ने से बांध का जलस्तर उच्चतम स्तर के ऊपर चला गया है। इससे बांध से छह हजार क्यूसेक पानी मुजफ्फरपुर बीयर के जरिए चंद्रप्रभा नदी में गिराया जा रहा है। इससे मुजफ्फरपुर बीयर से भी पानी गिर रहा है। चंद्रप्रभा बांध का पानी नदी में गिरने से बबुरी तथा चकिया क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका हो गई है।
विज्ञापन


लतीफशाह बीयर से पानी बढ़ने से उपस्थित हुआ मनमोहक दृश्य
चकिया। मूसाखाड़ बांध से सोमवार की सुबह से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते लतीफशाह बीयर से साढ़े सात फीट पानी कर्मनाशा नदी में गिर रहा है। बीयरों से पानी गिरने से मनमोहक दृश्य उपस्थित हो रहा है। इससे सैलानियों की भीड़ लतीफशाह बीयर पर उमड़ रही है। इसके चलते स्थानीय तथा बाहरी सैलानियों का जमावड़ा बीयर के आस-पास बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधे से गिरते पानी का फोटो लेने तथा पानी के साथ सेल्फी लेने वालों युवकों की भीड़ भी लतीफशाह बीयर पर उमड़ रही है। बीयर पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस के जवानों की ड्यूटी रामपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार के नेतृत्व में लगाई गई है। वे सैलानियों को गिरते पानी के नीचे जाने तथा नहाने से लगातार रोक रहे हैं। फिर भी सैलानियों का उत्साह पुलिस की रोक-टोक पर भारी दिखाई दे रहा है। मुजफ्फरपुर बीयर से चंद्रप्रभा नदी में पानी गिरने से वहां आकर्षक दृष्य है। इसके चलते बीयर के आस-पास स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी सैलानियों की भीड़ सोमवार को रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed