फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मजदूरों ने जुलूस निकालकर सौंपा पत्रक, दी चेतावनी

मजदूरों ने जुलूस निकालकर सौंपा पत्रक, दी चेतावनी

Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों ने जुलूस निकालकर सौंपा पत्रक, दी चेतावनी
विज्ञापन

चंदौली। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा के बैनर तले बुधवार को अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में लोगों ने जुलूस निकाला। मजदूरों ने श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंच धरना दिया और श्रम अधिकारी को पत्रक देकर मांगों को पूरा कराने की मांग की। चेताया कि मजदूरों के हितों की अनदेखी होने पर वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

धरने को संबोधित करते हुए संयोजन समिति के मंत्री रामप्यारे यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने का नारा देनी वाली केंद्र की सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। कहा कि श्रम विभाग की ओर से मजदूरों को मिलने वाली योजनाओं में भी विभागीय अधिकारी घालमेल कर रहे हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने मजदूरों को छलने का काम किया है। सरकार ने मजदूरों को गुमराह करने के लिए कई वायदे किए। लेकिन धरातल पर एक भी योजना सही ढंग से संचालित नहीं हो रही है। चेताया कि मजदूरों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हुआ तो वें सड़क पर उतरेंगे। इसके बाद मजदूरों ने श्रम अधिकारी जेपी सिंह को पत्रक देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उसे निस्तारित करने की मांग की। इस दौरान गुलाब चंद्र, राधेश्याम, गौतम कुमार मौर्य, अलियार, श्याम प्यारी, शामा देवी, कन्हैया यादव, सतीश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed