फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डीएम सख्त, अब गांव में मिलेंगे अधिकारी

डीएम सख्त, अब गांव में मिलेंगे अधिकारी

Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डीएम सख्त, अब गांव में मिलेंगे अधिकारी
टांडाकला। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बने मिनी सचिवालयों की बात को बीडीओं चहनिया ने गंभीरता से लिया है। उन्होने सचिवालयों के रंग रोगन और अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार गांव में लोगों की समस्याओं को सुनने का निर्देश जारी किया। साथ ही सरकारी योजनाओं को सचिवालय की दिवारों को लिखवाने का आदेश दिया है। 10 मई को सचिलयों की बदहाली की खबर को उमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लाखों रूपये खर्च करके पंचायत भवन व मिनी सचिवालयों का निर्माण कराया गया है। ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने व ग्रामीण जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के लिए सचिवों व लेखपालों के ठहराव का आदेश जारी हुआ था। आदेश के बावजूद कोई भी सचिव और अन्य कर्मचारी कभी भी गांवों की ओर रुख नही किया। जिसके कारण गांवों में बने पंचायत भवन व मिनी सचिवालय उपेक्षित होकर बदहाली के कगार पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीण जनता अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए परेशान होकर ब्लाक मुख्याल का चक्कर काट रहे है। थी। इस मामले को अमर उजाला ने अपने 10 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संग्यान में लेते हुए डीएम ने खंड बिकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल को निर्देश देकर रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को ब्लाक मुख्यालय के बजाय गांवों में रहकर जन समस्याओं को सुनने व उनको निस्तारित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही उनका ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए एडीओ स्तर के अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में खंड बिकास अधिकारी ने बताया कि वाल राइटिंग हो जाने से ब्लाक आने वाले ग्रामीणों को अपने सचिवों के मिलने के समय व स्थान की जानकारी हो जायेगी। साथ ही शासन की ओर से संचालित योजनाओं को सही दिशा में क्रियान्वयन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed