{"_id":"5ac3d0a84f1c1bcc618b5430","slug":"21522782376-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषमपुर गांव की पेयजल आपूर्ति छह दिनों से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषमपुर गांव की पेयजल आपूर्ति छह दिनों से ठप
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल भीषमपुर ग्राम पंचायत में जल निगम के ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति पिछले छह दिनो से ठप है। इससे ग्रामीण साफ पानी के लिए परेशान हैं। इसकी शिकायत की गई लेकिन पानी आपूर्ति व्यवस्था नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।भीषमपुर ग्राम पंचायत के पांच हजार की आबादी के लिए जल निगम द्वारा ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। इसमें नलकूप के जरिये पानी उठाकर गांव के 150 कनेक्नधारी परिवारों के साथ अन्य लोगों को उपलब्ध कराया जाता है। पिछले छह दिनो से भूमिगत जलस्तर में गिरावट तथा नलकूप में खराबी के वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। गांव के बजरंगी, बुल्लू केशरी, कैलाश केशरी, तारकेश्वर चौबे, अमरनाथ गुप्ता, हिमांशु केशरी ने कहा कि नलकूप द्वारा पानी न उठाए जाने से छह दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान मुनक्का देवी ने बताया कि चार दिन पहले धूल भरी आंधी की वजह से बिजली कट गई थी। इस वजह से पानी आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन