{"_id":"5a9eed5d4f1c1b4e588bc352","slug":"21520364893-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय किसान सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय किसान सभा ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों-मजदूरों ने मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। मंगलवार को चकिया कालीजी के पोखरे पर मजदूर किसान जुटे। वहां से जुलूस निकालकर नारे लगाते हुए चकिया तहसील सभागार में पहुंचे।
प्रदर्शन में सम्मिलित लोगों ने गौरी गांव में सीवेज की निकासी करने, पक्की नाली तथा रास्ता बनाने, शौचालय राशन कार्ड सभी गरीबों को देने, सभी गांवों में मनरेगा की बकाया मजदूरी का भुगतान करने, चकिया नगर में नाले के किनारे बसे गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए कामर्शियल भूमि का अधिग्रहण न करने, भूसी कृत पुरवां के आवास के लाभार्थियों से पचास हजार रुपये की वसूली करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, शहाबगंज में कर्मनाशा नदी में निर्माणाधीन पुल का निर्माण पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसान सभा के जिलामंत्री लालचंद यादव ने कहा कि समाधान दिवस का कोई औचित्य नहीं नजर आ रहा है तथा प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से लोगों में भारी रोष है। सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है तथा पात्र लोग उससे वंचित हैं। इस दौरान अंजनी देवी, गेना, सुखिया, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, रामबली चौहान, तेतरा देवी, पुनवासी, शोभनाथ, विमला देवी, मुखरानी मौजूद रहे।