{"_id":"5a3abd674f1c1bbd208b7d65","slug":"21513799015-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘‘हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है, हम जो बोलते हैं वहीं लिखते हैं‘‘ - किशोर कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘‘हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है, हम जो बोलते हैं वहीं लिखते हैं‘‘ - किशोर कुमार
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे स्थानीय मंडल के सभागार में राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक मंडल सभागार में हुई। बैठक में दैनिक कार्यों में राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने हिंदी को वैज्ञानिक भाषा बताया।
डीआरएम किशोर कुमार ने कहा कि भाषा के माध्यम से ही प्रत्येक प्राणी अपने विचारों को अभिव्यक्त करता है, यही कारण हैं कि राजकीय कार्यो में राजभाषा का प्रयोग करने की परंपरा रही है। कहा कि हिंदी में कार्य करना हमारा नैतिक उत्तरदायित्व है। बैठक में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक कार्यसूची के अनुरूप चर्चा हुई तथा कार्यालयों में हिंदी के प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन ओपी सिंह यादव ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी का दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वीके दुबे,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक शशिकांत मिश्र,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद, वरष्ठि मंडल कार्मिक अधिकारी जेपी सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/ कचास्टा प्रशान्त कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर बृजेश कुमार यादव, राजभाषा विभाग के अरविंद मिश्र, विनोद कुमार, कैलाशनाथ, रामभरोस राय,केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के सदस्य दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने किया।