{"_id":"5a2edc374f1c1b4c528b8d56","slug":"21513020471-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों में खुशी
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय । कांग्रेस पार्टी की कमान युवा नेता राहुल गांधी के हाथ में जाते ही सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ गई । राहुल को पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों संग जुलूस निकाला व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया । इसके बाद काली महाल चौराह स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया ।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कांग्रेसजनों में एक नई जान आ गई है। कहा कि राहुल गांधी काफी जुझारू व जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले नेता हैं। उनके दिशा निर्देश में कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा मिलेगा साथ ही आगामी विधानसभा व लोक सभा में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान रामजी गुप्ता, संजय मिश्रा, मेवालाल पटेल सतपाल सिंह, डा. नंदलाल गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, गुफरान अंसारी, बब्लू कुमार, डा. बृजमोहन, मोहन गुप्ता, नवीन पांडेय, नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान, मोहित, कन्हैया केशरी, बृजेश शर्मा, रविन्द्र कुमार, शमशेर, नूर आलम, आदि मौजूद रहे ।