{"_id":"5a2998134f1c1bbd208b5593","slug":"21512675347-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की अतिरिक्त सचिव ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की अतिरिक्त सचिव ने की बैठक
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। केंद्र सरकार की योजनाएं जनपद में किस तरह संचालित हो रही हैं इसकी पड़ताल के लिए केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार राष्ट्रीय राजमार्ग और पर्यटन लीना नंदन गुरुवार को मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सीडीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों संग बैठक की और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। गरीबों की लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और बाढ़ आदि दैवीय आपदाओं पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का विशेष जोर रहा।
अतिरिक्त सचिव लीना नंदन ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लागू योजनाएं प्रदेशों में किस तरह संचालित हो रही हैं इसके लिए सरकार ने नई पहल की है। केंद्र सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों को सभी प्रदेशों के पिछड़े जनपदों में भेजा जा रहा है। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं। बताया कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार बेहद गंभीर है। रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे मंत्रालय की ओर से इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि सुरक्षित वाहन चलाएं और दुर्घटनाएं रोकने में सरकार की मदद करें। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए निर्माण एजेंसी को समय-समय पर निर्देशित किया जाता है। लीना नंदन ने योजनाओं के क्रियान्वयन के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर सीडीओ एके सिंह चंद्रोल, डीडी आरके सिंह, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, एसडीएम विकास सिंह आदि रहे।