{"_id":"59c2c5574f1c1b1e688b5a02","slug":"21505936727-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के अभाव में धान की फसलों में लगा झुलसा रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के अभाव में धान की फसलों में लगा झुलसा रोग
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। एक तो नहरों में पानी नहीं आ रहा है दूसरे प्रकृति ने भी किसानों से मुंह मोड़ लिया है। सूखे की वजह से धान की फसलों में झुलसा रोग लगने लगा हैं।
किसानों की फसल वर्तमान समय में रेड़ा पर है और फसलों को ज्यादा पानी की आवश्यकता है। लेकिन न तो नहरों में पानी है और ना ही बारिश हो रही है। फसलों में झुलसा रोग का भी प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है इस रोग पर किसी दवा के छिड़काव का भी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। झुलसा रोग के बढ़ते प्रकोप से भी किसान और बेचैन हैं। पानी के अभाव झुलसा रोग के बढ़ते प्रभाव से किसानों की जान सांसत में है। किसान रतन सिंह, केदार सिंह, अनिल सिंह, नीरज सिंह, विजय बहादुर पांडेय, जितेंद्र सिंह, जोगी सिंह , रमाशंकर सिंह ,अशोक यादव आदि का कहना है कि किसान नहरों में पानी न होने से पहले ही परेशान थे अब झुलसा रोग के बढ़ते प्रकोप ने परेशानी और बढ़ा दी है । अगर सिचाई विभाग के सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो 26 सितंबर के बाद ही नरवन में टेल के किसानों को पानी मिलने की संभावना है।