फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सिकंदरपुर के कुश्ती दंगल में हुई दर्जनों जोड़ कुश्तियां

सिकंदरपुर के कुश्ती दंगल में हुई दर्जनों जोड़ कुश्तियां

Wed, 30 Aug 2017 05:34 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर के कुश्ती दंगल में हुई दर्जनों जोड़ कुश्तियां

विज्ञापन
चकिया(ब्यूरो)। लतीफशाह मेले के तहत सिकंदरपुर केे पोखरे पर गांव की दंगल कमेटी की ओर से मंगलवार को विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों जोड़ कुश्तियां हुई। दंगल में अधिकतर कुश्तियों बराबरी पर छूटी।

दंगल में चंदौली के महराजपुर, डाड़ी मुगलसराय रेलवे, सैयदराजा, चकिया तथा मिर्जापुर जनपद के हाजीपुर, चुनार, जौनपुर के केराकत, वाराणसी के गया सेठ, रालातालाब, अजगरा सहित तमाम अखाड़ो के पहलवानों ने भाग लिया। दगंल के दौरान निगम पहलवान केराकत जौनपुर तथा राजू पहलवान मुगलसराय के बीच, लाल जी मुगलसराय व शमशेर इसहुल चकिया के बीच, राजन डीएलडब्ल्यू वाराणसी और मनोज पहलवान राजा तालाब के बीच सबसे बड़ी 12 हजार की ईनामी कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। इसके अलावा विवेक राजा तालाब, चंदन मिर्जापुर, शिव मुंगवार, विनोद अजगरा, भरत मुंगवार, मोनू मुगलसराय, शैलेेश महाराजपुर, चंदन डांड़ी, लक्कड़ राजा तालाब, अशोक अजगरा आदि पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। दंगल में डांडी अखाड़े के उस्ताद कृष्णकुमार उर्फ कन्हैया पहलवान, मुगलसराय के रेलवे के पहलवान कृष्ण कुमार उर्फ बबलू पहलवान सहित कई अखाड़ों के उस्तादों को सम्मानित किया गया। दगंल में निर्णायक की भूमिका पन्ना यादव, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव और रेफरी फूलचंद्र पाल, शमीम अहमद ने निभाई। संचालन पूर्व प्रधान राजीव पाठक व पहलवान महेन्द्र सिंह ने किया। दंगल के दौरान ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्या, रमायन यादव, भरत यादव, धर्मपाल गुप्ता, महेन्द्र सिंह, अशोक बागी, संजय पटेल, संतोष विश्वकर्मा, दयाराम यादव, सुनील यादव, लक्ष्मण यादव, प्रधान हस्मतुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed