{"_id":"59a318214f1c1b5b508b46d3","slug":"21503860769-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिडेंट
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज (चंदौली)। अपने मित्र संग रविवार को बाइक से चंदौली जा रहे नौगढ़ ब्लाक के एडीओ (समाज कल्याण) दुर्गेश प्रसाद (28) की चकिया-चंदौली मार्ग स्थित तियरा गांव के समीप पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे सूरज तिवारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से सहकर्मियों सहित परिवार वालों में शोक की लहर दौड़ गई। वाराणसी के भीम नगर कालोनी निवासी दुर्गेश प्रसाद मृतक आश्रित कोटे से नौगढ़ ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पद पर स्थाई रूप से तैनात हुए थे। वहीं शहाबगंज ब्लाक में एडीओ (समाज कल्याण) का पद खाली होने के चलते वहां का भी अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। पुलिस के अनुसार दुर्गेश प्रसाद रविवार की सुबह बाइक पर अपने साथी सूरज तिवारी निवासी चंदासी के साथ नौगढ़ से चंदौली की ओर निकले थे कि चकिया चंदौली मार्ग स्थित तियरा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुुर्गेश प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सूरज गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सूरज ने भी दम तोड़ दिया। एसडीएम और तहसीलदार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।