फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sun, 30 Jul 2017 01:17 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
टीईटी का प्रदर्शन
विज्ञापन

चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक की भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। बावजूद इसके सरकार अध्यापकों की लंबित भर्ती प्रक्रिया को आरंभ नहीं कर रही है, जिससे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को घर बैठ कर इंतजार करना पड़ रहा है। अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक विजय शंकर दूबे को सौंपा।

इस मौके पर वक्ताओें ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए 7 दिसम्बर 2012 को विज्ञापन प्रकाशित किया था। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए चार फरवरी 2013 को काउंसलिंग भी कराई गई। इस भर्ती में अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, लेकिन उस वक्त किसी कारण से न्यायालय द्वारा पूरी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। इसके बाद 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सात दिसंबर 2012 के विज्ञापन को वैध बताया गया। कहा कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र आरंभ करना चाहिए। चेताया कि अगर सरकार मांगों पर जल्द अमल करते हुए प्रक्रिया को शुरू नहीं कराती है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर कौशलेंद्र पांडेय, अमित यादव, संतोष मौर्या, पीयूष पांडेय, शशिकांत मौर्या, दीपक सिंह, नारद यादव, विवेकानन्द तिवारी, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed