{"_id":"5ec015d48ebc3e90731e68a0","slug":"21-shramik-special-trains-passed-through-pddu-junction-for-laborers-chandauli-news-vns52524462","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को लेकर पीडीडीयू जंक्शन से गुजरीं 21 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को लेकर पीडीडीयू जंक्शन से गुजरीं 21 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों को उनके राज्य तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन तेजी से जारी है। शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से 21 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरी। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के स्थानीय स्टेशन पर ठहराव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। आईआरसीटीसी के सहयोग से वाणिज्य विभाग ने श्रमिकों को फूड्स पैकेट और पानी के बोतल मुहैया कराए।
देश के विभिन्न जिलों में लॉकडाउन के दौरान फंसे श्रमिकों को गृह जनपद पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली, बंगलोर, अहमदाबाद, हरियाणा, मुंबई, तमिलनाडू के मद्रास, आंध्रप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बिहार के दानापुर, पूर्णिया, कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया सहित विभिन्न जिलों के लिए 21 ट्रेनें स्थानीय स्टेशन से गुजरी।
ट्रेनों के पहुंचने पर स्थानीय स्टेशन पर किसी यात्री को उतरने नहीं दिया गया। ट्रेनों के पहुंच कर रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी ने सुरक्षा घेरा बना लिया। ट्रेनों में सिर्फ पानी भरा गया और साफ सफाई की गई। चालक और गार्ड बदले गए।इसके पूर्व वाणिज्य विभाग के सहयोग से आईआरसीटीसी ने यात्रियों को पानी का बोतल और फूड्स पैकेट वितरित किए। स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन के चालक रूम, गार्ड बोगी आदि को सैनिटाइज किया गया।