बंधुआ मजदूरी कर रहे 21 मजदूर भागे: उड़ीसा के नाबालिग मजदूरों से कराया जा रहा था काम, PDDU जंक्शन पर रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:02 AM IST
सार
रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजीव कुमार दल बल के साथ सोमवार की सुबह स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर 21 मजदूर सहमे हाल में दिखे। बच्चों से पूछने पर पता चला कि वे एक वर्ष से वाराणसी के लोहता स्थित कंक्रीट स्लीपर निर्माण कंपनी में काम कर रहे हैं। उनका सुपरवाइजर ने कई महीने से पैसे भी नहीं दिए हैं। घर जाने की बात पर वह धमका रहा है।
विज्ञापन
उड़ीसा के नाबालिग मजदूरों से कराया जा रहा था काम, PDDU जंक्शन पर रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला