फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लेफ्टिनेंट यूएस पांडेय को स्मृति चिह्न देकर दी विदाई

लेफ्टिनेंट यूएस पांडेय को स्मृति चिह्न देकर दी विदाई

Wed, 20 Mar 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट यूएस पांडेय को स्मृति चिह्न देकर दी विदाई
पीडीडीयू नगर। 91 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित कराने आए समादेश अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल यूएस पांडेय को पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के परिसर में मंगलवार को स्मृति चिह्न देकर विदाई दी गई। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि प्रसन्नता संसार का सबसे बड़ा सुख है। प्रसन्न मन ही आत्मा को देख सकता है परमात्मा का साक्षात्कार कर सकता है। जीवन को हर प्रकार से सफल बनाने के लिए खुश रहना चाहिए। कमांडर ने छात्र-छात्रा सैनिकों से उनके सैनिक जीवन व भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि आपका व्यक्तित्व व विद्या बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए यथावत सकारात्मक जीवन यापन करने का प्रयास करें। इस मौके पर मुख्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार एनएन सिंह, नरेंद्र सिंह, लखबीर सिंह, हवलदार राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed