फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जिले में 1570 स्थानों पर होलिका दहन आज, होली कल

जिले में 1570 स्थानों पर होलिका दहन आज, होली कल

Wed, 20 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जिले में 1570 स्थानों पर होलिका दहन आज, होली कल
चंदौली। होली का पर्व होलिका दहन के बाद गुरुवार को मनाया जाएगा। बुधवार को जलने वाली होलिका की तैयारियों को जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। 1570 होलिकाओं का दहन मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से 54 संवेदनशील व 15 अतिसंवेदनशील होलिकाओं को चिह्नत किया गया है। इसे लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी बलों की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन

होली रंग का पर्व है। इसकी तैयारी बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती है। लोगों की मानें तो इसी दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में होलिका स्थापित किया जाता है। बुधवार को होलिका का दहन होगा और गुरुवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। जहां जनपदवासी होली की तैयारी में लग हुए है वहीं लोगों को सुरक्षा देने और होली के हुड़दंग में कोई घटना न होने पाए इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन ने भी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाई चारे के रूप में मनाएं। अगर कोई इसमें खलल देता है तो इसकी सूचना दें। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




चंदौली। होली पर्व खाने और रंग खेलने का पर्व है। इस दिन सुबह से ही लोगों का घरों में आना-जाना शुरू हो जाता है। घर आने वालों को स्वागत पकवानों से होता है। दुकानों पर ज्यादा बिक्री के दबाव में दुकानदार भी लालच में फंसकर मिलावट कर देते हैं। खराब रंग लगाकर चमका देते हैं, जो रंग में भंग डाल सकती है, ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन के बाद से लोगों का घरों में आना जाना शुरू हो जाता है। घर में के कई पकवान संग लोग बाजार से भी मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ लेकर रख लेते हैं। चूंकि मुनाफाखोरी के चक्कर में कारोबारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं चूकते। होली पर घरों में भी बनने वाले पकवान में मिलावट हो सकती है, क्योंकि बाजार में मैदा, खोवा, मावा में मिलावट के साथ ही रिफाइन, सरसों के तेल में भी मिलावट की संभावना बनी रहती है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पहले की तरह इस बार भी सिर्फ औपचारिकता ही निभाई जा रही है। कुछ दिनों पूर्व चलाए गए अभियान के दौरान विभाग की टीम ने कुछ चुनिंदा दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।



खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। लगभग अब 32 नमूने लिए गए हैं। यदि किसी को खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका होती है तो वह विभाग को सूचना दें। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुशील कुमार, जिला अभिहीत अधिकारी।


होली के पर्व पर खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मिठाई से खासकर परहेज करें। सावधानी से होली पर बीमारियों से बचा जा सकता है। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल अपने पास के अस्पताल में चिकित्सक की सलाह लें। डा. संजय कुमार, जिला अस्प्ताल चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed