फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रथम पुरस्कार जीतने वाले वार्ड में कूड़े का ढ़ेर

प्रथम पुरस्कार जीतने वाले वार्ड में कूड़े का ढ़ेर

Sat, 29 Dec 2018 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार जीतने वाले वार्ड में कूड़े का ढ़ेर
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद के कई वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था पटरी पर आती नहीं दिख रही है। प्रदेश सरकार द्वारा एक से 15 दिसंबर तक वार्डों के बीच सफाई प्रतियोगिता हुई थी। इसका परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किया गया। पर विडंबना यह कि पालिका परिषद के जिस वार्ड संख्या 22, पटेल नगर को प्रथम पुरस्कार दिया गया, वहां अब भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए वार्डों के बीच सफाई प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए सभी सभासदों ने खूब मेहनत की। सफाईकर्मियों के साथ खुद वार्डों में घूमकर सफाई कराते रहे। इसके बाद जैसे ही प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, सफाई व्यवस्था भी दम तोड़ने लगी है। प्रतियोगिता के विजेता सभासद के वार्ड में शुक्रवार को दिन के लगभग दो बजे मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर सड़क तक फैला रहा। सभासद पति भानु प्रताप तिवारी का कहना है कि सुबह-शाम सफाई कराई जाती है। दोपहर में किसी ने कूड़ा फेंक दिया था। कूड़े को साफ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed