{"_id":"5c018822bdec22414014da66","slug":"201543604258-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में की नारेबाजी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को 13 सूत्री मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरनारत कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चेताया कि सरकार यदि मांगों पर विचार नहीं किया तो आगे का आंदोलन उग्र होगा।
जिलाध्यक्ष जफर अहमद ने कहा कि शासन व प्रशासन कलेक्ट्रेट केे कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। सभी कर्मी हक और अधिकार के लिए लंबे समय से मांगों के प्रति आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन इसे अनसुना कर दिया जा रहा है। कहा कलक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय करने, लिपिक वर्ग के कर्मियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति, वेतन पुनरीक्षण, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को विशेष राजस्व सेवा घोषित करने, पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन देने, नवसृजित जनपदों व तहसीलों में पदों का सृजन, पदों का उच्चीकरण, भूलेख लिपिक का पद सृजित करने, दारुलसफा कक्ष आवंटित करने आदि मांग की। इस दौरानरामप्रसाद, श्रवण कुमार, विपिन प्रसाद,कमाल आसिफ, पूनम दुबे, कृष्ण कुमार लाल, आनंद कुमार, शशि प्रकाश उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह, कृष्णमोहन लाल श्रीवास्तव, अमित कुमार, परवेज अहमद, राजेंद्र प्रसाद, ग्यास आलम, अब्दुल मोईद, रोहित कुमार सिंह, पूनम दूबे, कमलेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।