{"_id":"5c018631bdec22414474370c","slug":"201543603761-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर तार जोड़ते समय करेंट से तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर तार जोड़ते समय करेंट से तीन झुलसे
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत हरिशंकरपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में बिजली का तार जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से तीन युवक झुलस गए। इस घटना से मौके पर खलबली मच गई। आनन फानन में सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत हरिशंकरपुर में बिजली पोल गाड़ कर तार लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में करीब दो बजे तीन मजदूर एक पोल पर तार बांध रहे थे। इसी बीच सीमेंट का पोल एक तरफ झुक गया और समीप से गुजरे हाईवोल्ट तार से सट गया। इससे पोल में करेंट उतर आया और काम कर रहे संजीत राय (30), अनिल (28) और विजय (24) निवासी सकलडीहा झुलस गए। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में बिजली विभाग से कहकर लाइन कटवाया गया और इसके बाद तीनों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को छोड़ दिया गया, जबकि सुजीत की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। इस पर ठेकेदार ने उसे दुलहीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।