{"_id":"5bdf470dbdec2269b7316f37","slug":"201541359373-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के चार भाइयों के संगठित होने से आएगा राम राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के चार भाइयों के संगठित होने से आएगा राम राज्य
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर में मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ एवं ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा सुनने वाले भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचकों ने श्रीराम कथा के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कथा वाचकों ने कहा सभी के संगठित हो कर कार्य करने पर ही ही विकास संभव होगा। राम राज्य भी तभी स्थापित हुआ जब चारो भाई एक साथ मिल गये।
मैहर से आईं साध्वी ने अन्नपूर्णा ने राम राज्य की चर्चा करते हुए बाल कांड से लेकर लंका कांड तक राम राज्य नहीं बना क्योंकि श्रीराम के चारों भाई एक जगह इक्कठा नहीं थे। दो भाई अयोध्या में तो दो भाई ननिहाल में और बाद में दो भाई अयोध्या में तो दो भाई वन में थे। जब राम के चारों भाई एक स्थान पर हो गए तो राम राज्य हो गया। इसी प्रकार राष्ट्र के चार भाई हिंदु, मुसलिम, सिक्ख व ईसाई संगठित हो ताए तो राम राज्य बन जाएगा। वहीं बद्री बाबा, चंद्रकांत द्विवेदी, शिवनारायण शास्त्री, उदयनाथ,प्रंशात पांडेय, रामचंद्र मिश्र व श्याम किशोर मिश्र ने प्रभु राम की कथा सुनाकर भक्तों को मोह लिया। इस दौरान हरिद्वार सिंह, जयशंकर तिवारी, भानु प्रताप शर्मा, अशोक अग्रहरी,राकेश यादव, आशु गुप्ता, नीरज तिवारी, पंकज तिवारी, राजेश आदि उपस्थित थे।